लॉगिन

अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कथित रूप से नजरबंद किए जाने पर देवलाल नरेटी ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ September 28, 2026 • रिपोर्टर: Shubham Makram
अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कथित रूप से नजरबंद किए जाने पर देवलाल नरेटी ने उठाए सवाल

अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कथित रूप से नजरबंद किए जाने पर देवलाल नरेटी ने उठाए सवाल

  • मुख्यमंत्री जनता के सवालों का सामना करने के बजाय विपक्ष के कार्यकर्ताओं को नज़रबंद कर दिखा रहे तानाशाही -देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

रायपुर । आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कथित रूप से नजरबंद किए जाने और उनके मोबाइल फोन अपने पास रखे जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को किस स्थान पर रखा गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी उनके परिजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों को अब तक नहीं मिल पा रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यदि किसी व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, तो कानून के अनुसार उसके परिजनों और संबंधित पक्ष को आवश्यक जानकारी दी जानी चाहिए तथा हिरासत की वैधानिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री जनता के सवालों का सामना करने के बजाय विपक्ष के कार्यकर्ताओं को रोककर आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं? लोकतंत्र में जनता के सवाल पूछने और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। सरकार को असहमति की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि अंतागढ़ के जिन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, उनके संबंध में तत्काल स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए, उन्हें किस स्थान पर रखा गया है यह बताया जाए और यदि कोई कानूनी कार्रवाई की गई है तो उसकी जानकारी परिजनों एवं पार्टी को दी जाए।

कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाए और उन्हें बिना वैधानिक आधार के हिरासत में रखने की स्थिति तत्काल समाप्त की जाए।

खबर शेयर करें: