अक्षय कुमार की ‘हे बेबी’ का आएगा सीक्वल, ऑस्ट्रेलिया में होगी बड़े स्तर पर शूटिंग
इंडिया
September 4, 2026
•
रिपोर्टर: Shubham Makram
अक्षय कुमार की ‘हे बेबी’ का आएगा सीक्वल, ऑस्ट्रेलिया में होगी बड़े स्तर पर शूटिंग
साल 2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की तिकड़ी के साथ फिल्म की मजेदार कहानी और इमोशनल ट्विस्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब करीब 19 साल बाद इस हिट फिल्म की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेकर्स ने ‘हे बेबी 2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।