श्री कृष्ण लीला में कंस की दमदार भूमिका में – डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर
श्री कृष्ण लीला में कंस की दमदार भूमिका में – डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर
- सिटी कोतवाली थाना में श्री कृष्ण लीला का मंचन, कंस की गर्जना से गूंजा थाना
- हथकड़ियां में बंधे देवकी- वासुदेव, आधी रात पहरेदार हुए बेसुध
रायपुर. आधी रात कारागार में बंद देवकी और वासुदेव हाथों में हथकड़ियां पहरे पर तैनात सैनिक तभी गूंजी कंस की गर्जना और इसके कुछ ही देर बाद कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। जन्म के साथ ही बंदी गृह के दरवाजे अपने आप खुल गए और पहरेदार बेसुध हो गए।

वासुदेव टोकरी में बाल गोपाल को लेकर शेषनाग की छत्रछाया में यमुना पार करने निकल पड़े यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं बल्कि रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में कृष्ण जन्म की जीवंत नाट्य प्रस्तुति डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा निर्मित एवं मथुरा के महाराजा कंस की दमदार भूमिका में डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा अभिनीत श्री कृष्ण लीला नाट्य मंचन कर जीवंत कर दिया।
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव सचिव गोवर्धन झंवर, कारागार सजावट श्रीमती अचला स्वामी खुशी झंवर रिया यादव, वासुदेव जी की भूमिका में सुनील यादव, माता देवकी की भूमिका में श्रीमती हेमलता यादव महाराजा कंस की भूमिका में डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, छप्पन भोग श्रीमती चंदा पाल श्रीमती लता चंद्राकर, धनु लाल देवांगन विजय पाल मीना यादव रेखा झंवर ममता कुर्मी, ऋषभ लोया, राजू यादव हिमांशु यादव और थाना सिटी कोतवाली के स्टाफ के सहयोग से मथुरा के कारागार का पूरा दृश्य जीवंत किया गया।
4 सितंबर की मध्य रात्रि 12:00 बजे बंदी गृह में होने वाली इस प्रस्तुति में देवकी वासुदेव से लेकर कंस की गर्जना और कृष्ण जन्म तक के प्रसंग को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया।
कृष्ण जन्म के बाद वासुदेव बालकृष्ण को टोकरी में लेकर शेषनाग की छत्रछाया में भक्तों को दर्शन देने सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर ले जाया गया।
आयोजन को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई।
कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि आयोजन का यह 11 वर्ष है इस बार भी थाना सिटी कोतवाली के कारागार को भव्य रूप से सजाया गया जन्मोत्सव पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान का पूजन 56 भोग पंजीरी फल फूल व मेवा का भोग भजन कीर्तन महा आरती और प्रसाद वितरण किया गया। श्री कृष्ण लीला नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का संजीव अनुभव कराया गया।
प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने सिटी कोतवाली थाना स्टाफ एवं उपस्थित समस्त रायपुर वासियों का श्री कृष्णा जन्मोत्सव के सहयोग के लिए आभार माना।