BREAKINGछत्तीसगढ़

NSUI ने जूता पॉलिश कर के मनाया विश्व युवा दिवस,कहा- आज छात्र इतने त्रस्त,कुछ भी कर गुजरने को तैयार

हसीब अख्तर

रायपुर,कुणाल राठी,12 जनवरी 2020। राजधानी रायपुर में आज युवा दिवस के अवसर पर रायपुर जिला NSUI द्वारा राजीव गांधी चौक पर आम-जनता का जूता पॉलिश कर मोदी सरकार द्वारा किये गए हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा, आज तक एक बार भी पूरा नही करने के विरोध में अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में रायपुर की जनता का जूता पॉलिश कर विरोध दर्ज कराया गया।

अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हर छात्र आज बेरोजगारी के कारण त्रस्त है और पैसों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है , साथ ही साथ हर छात्र के पालक उसे लाखो खर्च करके पढ़ाई कराते हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि पकोड़े बेचो , चाय बेचो , जूते पॉलिश करो ऐसे में जब यह सब ही करना था तो माता-पिता अपने बच्चो को पढ़ते ही क्यों हैं ?

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शान सैफी, हेमंत पाल, जिला महासचिव हरिओम तिवारी, निखिल वंजारी, भूपेश वर्मा, मेहताब हुसैन, संकल्प मिश्रा, पुष्पेंद्र ध्रुव, शेख इमरान, अंकित शर्मा, सेवा साहू, यश सहित सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button