राजनीती
विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज प्रारंभ होगा, जो पांच दिनों तक चलेगा।
सुबह 11 बजे से सदन की बैठक प्रारंभ होगी और पहले दिन दिवंगत पूर्व सदस्यों तथा अन्य विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा कार्यसूची में शामिल अन्य विषयों को लिए जाने की संभावना है।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कल सत्र की तैयारियों से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी मौजूद रहे।
सत्र के दौरान विधायी कार्य भी संपादित किए जाएंगे।












