BREAKINGछत्तीसगढ़

भाजपा माना मंडल द्वारा लगातार 20 दिनों से किया जा रहा सूखे अनाज का वितरण

वृद्ध नागरिकों को वैक्सीन सेंटर पहुँचाने में मदद करे- मुंदडा

रायपुर,19 मई 2021। बभाजपा माना मंडल द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में लगातार 20 दिनों से दीनदयाल खाद्यान सहायता के तहत सूखे अनाज का वितरण जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में माना मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

राठी ने बताया कि चूंकि लॉक-डाउन के चलते मंदिर बंद होने के कारण मंदिर के बाहर बैठने वाले भिक्षुक के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, ऐसे लोगो को चिन्हांकित कर भाजपा माना मंडल द्वारा सूखा अनाज वितरित किया जा रहा है जिसकी जानकारी आज भाजपा प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री छगन मुंदडा को दी गयी जिस पर मुंदडा ने भाजपा माना मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सूखा अनाज के साथ-साथ आम जनता को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करे एवं वृद्ध व्यक्तियों को वैक्सीन सेंटर तक पहुँचाने में मदद करे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त सेवलानी, छाया पार्षद विलास सुतार, महामंत्री मेघुराम साहू, डॉ.विवेक श्रीवास्तव,प्रेम टंडन, अमलेश सिंह उपस्थित रहे।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button