BREAKINGइंडिया

कोरोना वायरस : एक दिन में 15,786 लोग हुए संक्रमित, 231 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : भारत में बीते कल 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा कई तैयारियां की गई थी. बता दें कि संक्रमण के मामले अब काफी कम हो चुके हैं. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया जा चुका है.

https://mitanbhoomi.com/breaking-news/we-should-not-be-careless-no-matter-how-modern-and-strong-the-armor-is-weapons-are-not-put-in-war-pm-modi/

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 15,786 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसी दौरान 19,446 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. इसी दौरान 231 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,75,745 एक्टिव मामले हैं. कोरोना रिकवरी रेट इन दिनों 98.15% है जोकि मार्च 2020 से अबतक का सबसे अच्छा रेट है.

https://mitanbhoomi.com/breaking-news/pm-modi-wishes-home-minister-shah-on-his-birthday/

वहीं अबतक कुल 4,52,651 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा कई अहम तैयारियां की गई है. 100 करोड़ कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा देश में सबसे बड़ा खादी तिरंगा झंडा लाल किले से प्रदर्शित किया गया. बता दें कि इसका वजन 1400 किग्रा हैं, यह 25 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है. बता दें कि महात्मा गांधी जयंती के दिन इस झंडे को भारतीय सेना द्वारा लेह में फहराया गया था. यह तिरंगा भारत में हाथ से निर्मित अबतक का सबसे बड़ा झंडा है.

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button