BREAKINGछत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के नेतृत्व में मुलाकात की।

उन्होंने कस्टम मिलिंग के कार्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।
प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत,
मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और
खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश सोमानी सहित कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य सर्वश्री बांके अग्रवाल, भोलाराम मित्तल, विकास अग्रवाल, राजीव लुंकड़, दिलीप अग्रवाल और मोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button