क्राईम न्यूज़छत्तीसगढ़

सूरजपुर में युवक की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश,पति-पत्नी सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में लव ट्राइंगल में चौथे प्रेमी की हत्या कर उसके शव को महिला के घर के कुएं में ही फेंक दिया। घटना के तीन दिन बाद महिला का पति थाने पहुंचा और कुएं में शव होने की जानकारी पुलिस को दी। मामले में दंपती सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा शनिवार देर शाम तक करेगी।

जानकारी के मुताबिक, तिलसिंवा गांव निवासी भानु प्रताप राजवाड़े 18 अक्टूबर को थाने पहुंचा और घर के कुंए में शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो सर्कुलेट की। इसके बाद मृतक की शिनाख्त कृष्णपुर निवासी चंदेश्वर सोनवानी ने अपने भाई शंकर सोनवानी के रूप में की थी।

पुलिस को शंकर के शव के साथ कपड़ों में एक मोबाइल फोन भी मिला था। उसकी कॉल डिटेल से पता चला कि शंकर की आखिरी बार बात भानु प्रताप की पत्नी हेमा से हुई थी। पुलिस ने हेमा की कॉल डिटेल चेक किया तो उसमें अंतिम बार किसी संजय रवि से बात होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। वहीं पोस्टमार्टम में शंकर की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो संजय ने बताया कि 15 अक्टूबर को शंकर के साथ रात करीब 12 बजे तक शराब पी। इसके बाद दोनों हेमा राजवाड़े के घर गए। वहां हेमा, उसके पति भानु प्रताप के साथ बैठकर चारों ने फिर शराब पी। आरोप है कि नशे की हालत में जब शंकर बाड़ी की ओर गया तो भानु ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद तीनों ने उसे उठाकर कुएं में फेंक दिया।

घटना के तीन दिन बाद पुलिस को गुमराह करने की मंशा से आरोपी भानु प्रताप ने पुलिस को सूचना दी थी। वहीं घटना के बाद भी आरोपी संजय और हेमा के बीच मोबाइल पर कई बार बात हुई थी। बताया जा रहा है कि संजय भी हेमा का प्रेमी है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है। संभवत: देर शाम तक पुलिस की ओर से इसको लेकर जानकारी दी जाएगी।(इनपुट-DB)

mitan bhoomi

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी. मितान भूमि इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. मितान भूमि में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, मितान भूमि या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादो का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button