जेल में टूटने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं टूटा: संजय दत्त
इंडिया
October 3, 2026
•
रिपोर्टर: Shubham Markam
जेल में टूटने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं टूटा: संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में अपने मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि जेल में उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। संजय ने यह भी बताया कि पहली बार हथकड़ी लगने पर उनके पिता सुनील दत्त की आंखों में आंसू आ गए थे।
शेखर सुमन ने पूछा कि क्या कभी हालात से परेशान होकर जिंदगी खत्म करने का ख्याल आया था? संजय ने जवाब दिया, “नहीं, कभी नहीं।” उन्होंने कहा कि पिता के सामने उन्हें मजबूत बने रहना था, जबकि अंदर से वह भी काफी टूट रहे थे।