चीनी के दाम पर ब्राजील का असर, गडकरी बोले- उप-उत्पादों से बढ़ाएं मिलों की आय
इंडिया
October 3, 2026
•
रिपोर्टर: Shubham Markam
चीनी के दाम पर ब्राजील का असर, गडकरी बोले- उप-उत्पादों से बढ़ाएं मिलों की आय
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिलों से गन्ने से केवल चीनी बनाने के बजाय इसके उप-उत्पादों पर भी ध्यान देने की अपील की है। नई दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज के वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा कि एथनॉल, सीबीजी और बिजली जैसे उत्पादों के जरिए मिलें अपनी आय बढ़ा सकती हैं।