सावन में तुलसी के इस आसान उपाय से बदल सकती है किस्मत, घर में बनी रहेगी खुशहाली

देवों के देव भगवान शिव को समर्पित सावन का पावन महीना इस साल 30 जुलाई से शुरु होने जा रहा है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, सावन का यह पूरा महीना शिव आराधना, रुद्राभिषेक, व्रत, जप और तप के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सावन शुरू होने से पहले अगर आप तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ आसान उपायों को आजमाते है तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी। आइए जानें सावन में तुलसी के कौन से उपायों से धन का आगमन होगा।
सावन में तुलसी के पौधे से जुड़े चमत्कारी उपाय
-
सावन में तुलसी का पौधा लगाना बड़ा शुभ
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, सावन महीने में घर में नई तुलसी लगाना बड़ा शुभ माना जाता हैं। भले ही आपके घर में पहले से ही तुलसी का पौधा क्यों न है तब भी नया पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करने से शिव सहित माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
-
तुलसी की मंजरी से करें ये उपाय
यदि आप सावन में तुसली के पौधे से कुछ मंजरियों को अलग करके उन्हें लाल कपड़े में बांधकर रखना चाहिए। इस उपाय से धन का आगमन होता है और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। यह उपाय आप सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन करें इससे आपको पूर्ण फल मिलेंगे। इसके अलावा आप सावन के सोमवार को शिवलिंग पर तुसली की मंजरी चढ़ाना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
-
तुलसी पौधे में हल्दी की गांठ रखना न भूलें
सावन में जब भी हम तुलसी की पूजा करें तो हमें अपने गमले के अंदर हल्दी की कुछ गांठ रखनी चाहिए। यही नहीं हमें गमले की मिट्टी में कुछ सिक्के रखने चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
यही नहीं आप सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में लाल चुनरी ओढ़ाकर इसकी पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
-
तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं
सावन में शिवपूजा के साथ तुलसी की पौधे की पूजा से भी विशेष लाभ मिलते हैं। अगर आप इस पूरे महीने तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएंगी और विधि-विधान से पूजा करेंगी तो आपके घर में धन का आगमन हो सकता है और आपको सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल सकती है। सावन में तुलसी का यह उपाय धन को आकर्षित करने का एक माध्यम माना जाता है।
अगर आप सावन में तुलसी के ये उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।












