
भोजपुरी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। दु्ल्हन बनीं यामिनी को फैन्स और उन्हें जानने वाले सोशल मीडिया पर बधाइयां देते दिख रहे हैं।
यामिनी की शादी की ये तस्वीरें एक्ट्रेस श्रृष्टि ने उन्हें टैग करते हुए शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने खूब लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है जिसमें यामिनी के लिए अपने दिल की बातें कहती दिख रही हैं।
श्रृष्टि ने यामिनी के लिए कही ये बातें
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, ‘मेरी प्यारी यामिनी दी
आपकी शादी की दिल से बहुत बहुत बधाई
आपकी जिंदगी का ये नया सफर प्यार, खुशियां और हमेशा वाली मुस्कुराहट से भरा रहे।
सच में मुझे बहुत अफसोस है कि मैं आपकी शादी में आ नहीं पाई, काश मैं खास दिन पर आपके साथ होती
लेकिन मेरी हर दुआ और बहुत सारा प्यार हमेशा आप दोनों के साथ हैं।
भगवान आपकी जोड़ी को हमेशा खुश रखे और आप दोनों का साथ हमेशा बना रहे
ढेर सारा प्यार, यामिनी दी।’
लोग पूछ रहे- ये शादी हुई कब?
श्रृष्टि के इस पोस्ट पर खुद यामिनी ने भी रिएक्ट किया है और लिखा है- थैंक यू बेटू। हालांकि, लोग इन तस्वीरों को देखकर हैरान भी हैं और कुछ सवाल भी कर रहे हैं। एक ने पूछा- ये शूटिंग की तस्वीरें हैं या रियल वाली? प्लीज बताओ।’ एक और ने पूछा- ये कब हुआ, प्लीज बता दो। वहीं कुछ लोगों ने लिखा है- अगर रियल है तो बहुत सारी बधाई आप दोनों को।
उन्हें प्यार से ‘शायरा’ कहकर बुलाते हैं घरवाले
बता दें कि घर वाले और उन्हें करीब से जानने वाले उन्हें प्यार से ‘शायरा’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने अरविन्द अकेला कल्लू और अवधेश मिश्रा के साथ साल 2019 की फिल्म ‘पत्थर के सनम’ से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री मारी। लखनऊ में जन्मी यामिनी की शुरुआती पढ़ाई रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी। बाद में उन्होंने डॉ. डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
लंबाई की वजह से फिल्मों के लिए करना पड़ा स्ट्रगल
यामिनी एक फैशन डिजाइनर भी हैं। यहां ये भी बता दें कि उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लंबी एक्ट्रेस बताया जाता है। अपनी अधिक हाइट की वजह से ही शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्में मिलने में काफी दिक्कतें भी आती थीं।












