इंडियाखेल

पहले DSP फिर दूल्हा बने तेज गेंदबाज आकाशदीप, 5 स्टार होटल में अक्षिता संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपनी जिंदगी की एक नई और बेहद खूबसूरत पारी की शुरुआत कर दी है। बुधवार को काशी की पवित्र और ऐतिहासिक धरती पर आकाशदीप अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ विवाह के अटूट बंधन में बंध गए।

वाराणसी के नदेसर स्थित फाइव स्टार होटल ‘ताज गंगेज’ में आयोजित किया गया यह शाही मांगलिक विवाह समारोह पूरी तरह से परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम रहा। आकाशदीप शाम करीब साढ़े सात बजे बिहार से बारात लेकर होटल पहुंचे थे।

यह भव्य और शाही विवाह समारोह देखने लायक था। इस शादी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मुख्य मंडप को बाबा विश्वनाथ की नगरी की महिमा के अनुरूप ‘शिव मंदिर थीम’ पर बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए होटल के मेन गेट पर सभी मेहमानों की एंट्री अनिवार्य डिजिटल क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही की गई। इस आलीशान समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश और खेल जगत से करीब 300 से 350 खास मेहमान वाराणसी पहुंचे थे।

akash deep marriage photo

DSP बनने के ठीक 4 दिन बाद रचाई शादी

आपको बता दें कि आकाशदीप और अक्षिता राज दोनों ही बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। इस शादी की खास बात यह रही कि शादी से ठीक चार दिन पहले यानी 19 जून 2026 को ही बिहार सरकार ने आकाशदीप को खेल कोटे से DSP का महत्वपूर्ण पद दिया था।

इस तरह खिलाड़ी के घर में एक साथ दोहरी खुशियां आईं। इस हाई-प्रोफाइल शादी में मेहमानों के खाने-पीने का भी शाही इंतजाम था, जहां परोसी गई प्रत्येक थाली की कीमत करीब 4500 रुपये बताई जा रही है।

pawan singh akash deep marriage

पवन सिंह, धीरेंद्र शास्त्री और रामभद्राचार्य ने दिया आशीर्वाद

इस दोहरी खुशी के खास अवसर पर आकाशदीप ने देश की कई महान आध्यात्मिक हस्तियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। शादी की रस्मों से पहले आकाशदीप ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से वीडियो कॉल पर बात की थी।

दोनों संतों ने वीडियो के माध्यम से इस नवदंपती को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया, जिसने इस समारोह के माहौल को और भी ज्यादा गरिमामय और यादगार बना दिया। साथ ही साथ बिहार के रहने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी शामिल होकर आकाशदीप को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button