छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

एकता जन विकास समिति ने लगाया निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर

रायपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर के तत्वावधान में एकता जन विकास समिति, तात्यापारा-मोमिनपारा द्वारा रविवार, 2 अगस्त को दरगाह हॉल, हैदरी मस्जिद के सामने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया।

शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी राहुल गजभिये, संतोष बेलगाहे एवं रिया राजपूत ने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 256 लोगों का पंजीयन किया गया तथा पात्र नागरिकों को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी ने मंच संचालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम, विशेष रूप से राहुल गजभिये, संतोष बेलगाहे, रिया राजपूत तथा समिति के सलाहकार डॉ. बशीर हसन का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

शिविर को सफल बनाने में समिति के संरक्षक गौहर अली एवं हैदर अली, अध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जहीर, उपाध्यक्ष शारिक हैदरी, सह सचिव मोहम्मद सरोज, हैदर अली, अम्मार हैदर (कर्बलाई), इम्तियाज़ हुसैन, रिजवान हैदर तथा नासिर मेहदी सहित समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

समिति ने बताया कि भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button