छत्तीसगढ़

संस्कार भारती रायपुर द्वारा चित्रकला शिक्षक श्री संघर्ष यदु को ‘कलागुरु सम्मान’

 

संस्कार भारती रायपुर द्वारा चित्रकला शिक्षक श्री संघर्ष यदु को ‘कलागुरु सम्मान’

रायपुर। 8 अगस्त।संस्कार भारती रायपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अंतर्गत नटराज पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त सायं 4 बजे नूतन कला संगम,हनुमान मंदिर के ऊपर,बूढ़ा पारा रायपुर में आयोजित किया जा रहा। जिसमें रायपुर के वरिष्ठ चित्रकला शिक्षक एवं कला साधक श्री संघर्ष यदु को उनकी दीर्घकालीन कला-साधना, चित्रकला प्रशिक्षण एवं कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कलागुरु सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री भारती बंधु, मुख्य वक्ता श्री शशांक शर्मा, अध्यक्ष संस्कार भारती रायपुर/ अध्यक्ष साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ शासन, व विशेष अतिथि श्री योगेश अग्रवाल, संरक्षक संस्कार भारती रहेंगे।साथ ही शहर के कला जगत के वरिष्ठ व युवा कला साधक उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चन्द्राकर ने कहा की
श्री संघर्ष यदु जी विगत 35 वर्षों से छत्तीसगढ़ में चित्रकला के प्रशिक्षण एवं कला-साधना से निरंतर जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने अनुभव और कला ज्ञान को अनेक पीढ़ियों तक पहुंचाते हुए बड़ी संख्या में कला विद्यार्थियों एवं नवोदित कला साधकों को चित्रकला का प्रशिक्षण दिया है। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए अनेक कलाकार आज कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं।

चित्रकला को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना उनकी विशेष कार्यशैली रही है। तीन दशकों से अधिक समय तक कला शिक्षा के माध्यम से उन्होंने अंचल में कला के प्रति रुचि और चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संस्कार भारती रायपुर द्वारा कला साधकों के सम्मान एवं कला परंपरा के संवर्धन की इसी भावना के अंतर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button