चोरी के समान खरीदने वाले कबाडी आरोपी-गणेश उर्फ आसिफ खान को किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

*➡️ थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित मठपारा निर्माणाधीन मकान से ग्राईंडर मशीन, ड्रील मशीन एवं बिजली वायर जुमला कीमती 82000/रु को 02 अपचारी बालकों द्वारा चोरी कर कबाडी की दुकान में विक्रय कर दिये थे जिसे किया गया बरामद।*
*➡️ प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तकनीकी मदद से चोरी किये अज्ञात आरोपी की पहचान कर चोरी करने वाले 02 नफर अपचारी बालको पूछताछ कर चोरी के मशरूका को कबाडी दुकान से बरामद कर प्रकरण में कुल 02 अपचारी बालक एवं 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार।*
*➡️ आरोपियों के कब्जे से चोरी के मशरूका कीमती 82,000/रु को किया गया है जप्त।*
*➡️ अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा मंे अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध।*
पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
*विवरण-* दिनांक 14.05.2026 को प्रार्थी रविकांत वर्मा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 14.05.2026 के सुबह 10 बजे उनके मकान मठपुरैना में निर्माण करने वाले ठेकेदार का फोन आया की उनके निर्माणधीन मकान से 01 नग ग्राईडर मशीन कीमती एक हजार रू, 01 नग ड्रील मशीन कीमती एक हजार रू, एवं बिजली समान कीमती लगभग 80,000/रु जुमला 82,000/रु को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए बिजली समान और अज्ञात आरोपियों का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर चोरी गये बिजली के समान व अज्ञात आरोपियों के पता तलाश प्रारंभ किया गया।
पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान 02 नाबालिक लडको से कर पता तलाश प्रारंभ किया गया दौरान पता तलाश के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर नाबालिक बालकों से चोरी गए मशरूका बिजली के समान कीमती 82000/रु के संबध में पूछताछ करने पर दोनो नाबालिक बालकों द्वारा बिजली के समान को चोरी कर स्वीकार करते हुए चोरी के मशरूका को शंकर नगर के सूनसान जगह अपने एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पीजेड 6805 से लेजाकर जलाना और गणेश कबाडी के पास कर देना बताते हुए कबाडी दुकान लेजाकर विक्रय किये मशरूका को कबाडी दुकान से बरामद कराये है।
प्रकरण में दोनो अपचारी बालकों से प्रकरण में प्रयुक्त किये एक्टीवा एवं चोरी के मशरूका को विक्रय कर प्राप्त किये रकम को जप्त कर बाल संपे्रक्षण गृह भेजा गया है।
प्रकरण में चोरी के मशरूका को क्रय करने वाले शंकर नगर के गणेश कबाडी के संचालक के कब्जे से चोरी गए मशरूका ग्लाईंडर, ड्रील एवं बिजली का वायर कीमती 82000/रु को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*जप्त मशरूका- ग्लाईंडर, ड्रील मशीन एवं बिजली वायर जुमला किमती 82,000/रु*
*गिरफ्तार आरोपी -*
गणेश उर्फ आसिफ खान पिता सदाकत खान उम्र 46 साल निवासी अमन नगर मोवा रेलवे क्रासिंग के पास थाना पंडरी जिला रायपुर छ0ग0
*कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*












