छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर शंकर नगर वार्ड में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश,विभिन्न स्थानों पर पार्षद राजेश गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

 

रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शंकर नगर वार्ड के पार्षद राजेश गुप्ता ने वार्ड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पार्षद राजेश गुप्ता ने रविशंकर बाल उद्यान शंकर नगर, दीनदयाल उपाध्याय गार्डन, महाराष्ट्र मंडल, शंकर नगर व्यापारी संघ चौपाटी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्कूल, बाल उद्यान, दत्ता उद्यान, ईश्वरी नगर, न्यू शांति नगर हनुमान मंदिर, अटल उद्यान, गीतांजलि नगर एवं गांधीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला। राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि देश और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित शहर के निर्माण के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शंकर नगर वार्ड में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button