
रायपुर स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में ‘छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी’ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हज यात्रियों को दी गई शुभकामनाएं
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा ऐजाज बेग, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष श्री सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा जी, निशक्त वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमुर इकबाल खान जी सहित कई जनप्रतिनिधि, हज कमेटी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं हाजीगण उपस्थित रहे।

सफल, सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना
समारोह में सभी हज यात्रियों को हज यात्रा के लिए किट वितरित की गई तथा उनकी सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी गईं।












