क्राईम न्यूज़छत्तीसगढ़राज्यरायपुरवायरल न्यूज़

जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 1,92,000 रुपये नगद जप्त, 04 आदतन जुआड़ी

 

थाना आरंग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रसनी बोरिद पुल के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर मौके से 06 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1,92,000 रुपये नगद जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की गई l

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी एवं तरुण चन्द्राकर आदतन जुआड़ी हैं। ये अपने साथियों के साथ लुक-छिप कर जुआ खेलते हैं। इनके विरुद्ध थाना आरंग में पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, फिर भी इन्होंने अपनी आदत में सुधार नहीं किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: –

1. पुरुषोत्तम जोशी पिता राधेश्याम जोशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी बस स्टैण्ड आरंग
2. दौलत राम लोधी पिता स्व. सालिक राम लोधी, उम्र 39 वर्ष, निवासी केवसी पारा आरंग
3. अनिल कुमार साहू पिता नन्द किशोर साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी गिधवा, थाना आरंग
4. तरुण चन्द्राकर पिता कृष्ण कुमार चन्द्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी रसनी, थाना आरंग
5. ओंकार चन्द्राकर पिता कन्हैया चन्द्राकर, उम्र 42 वर्ष, निवासी बोडरा, थाना आरंग
6. नवल किशोर शर्मा पिता लोकनाथ शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुमन कॉलोनी आरंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button