छत्तीसगढ़राज्यरायपुरसामाजिक मुद्दा

रिमझिम फुहारों के बीच बॉलीवुड थीम पर मनाया गया ‘वेलकम मानसून’ कार्यक्रम

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में “वेलकम मानसून” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बॉलीवुड थीम पर किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी विभिन्न बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रूप में सुसज्जित होकर कार्यक्रम में पहुँचीं, जिससे पूरा वातावरण फिल्मी रंग में रंग गया।

संस्था की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की सह-संयोजिका लक्ष्मी जिल्हारे ने फिल्म ओम शांति ओम के लोकप्रिय गीत पर रैंप वॉक करते हुए सभागार में प्रवेश किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने उसी गीत पर अतिथियों का स्वागत किया। संस्था की अध्यक्ष सुमन पांडे ने कार्यक्रम के सफल संचालन की घोषणा की। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान इंद्र देव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई तथा नारियल पानी भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि मृण्मय सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने तथा स्वास्थ्य के लिए क्रिकेट सहित विभिन्न आउटडोर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. सीमा ओझा ने मानसून के दौरान होने वाली मौसमी बीमारियों, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा स्वच्छ एवं ताजा भोजन करने की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खुले में मिलने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों से बचने की सलाह दी, जिसका सभी महिलाओं ने समर्थन किया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष अर्चना वोरा ने किया। छतरी प्रॉप्स के साथ वर्षा ऋतु पर आधारित अनेक लोकप्रिय गीतों—“डम डम डिगा डिगा”, “आज रपट जाएँ”, “प्यार हुआ इकरार हुआ”, “बरसो रे मेघा” सहित कई गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

प्रतिभागियों ने बॉलीवुड कलाकारों की वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। लक्ष्मी जिल्हारे ने माधुरी दीक्षित, रंजिता मिश्रा ने दीपिका पादुकोण, अनीता गजभिए ने सुष्मिता सेन, प्राची गुप्ता ने काजोल, सस्मिता दास ने जूही चावला तथा अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न फिल्मी किरदारों को जीवंत किया। डॉ. सीमा ओझा ने भी अपनी मधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में डम्ब प्लस एवं हाउजी जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पूजा उर्कुंडे, द्वितीय स्थान अरुणा व्यास तथा तृतीय स्थान कोमल व्यास ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मानसून थीम के अनुरूप बॉबी प्रिंट की छतरी एवं वाटरप्रूफ मोबाइल कवर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किए गए।

समापन अवसर पर संस्था की सचिव रितु प्रजापति ने “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन किया।

इस अवसर पर मिसेज मृण्मय सिंह (मिसेज छत्तीसगढ़, स्टार फेस ऑफ इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर) ने भी एक गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. रश्मि चावरे (पिंक एंड व्हाइट होम्योपैथिक क्लिनिक) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शशि यादव, सचिव रंजिता मिश्रा, सलाहकार सोनल राजेश शर्मा, पुष्पा, अनीता सामंत, कंचन सहगल, कल्पना खंडेलवाल, सुमन हर्ष, रिंकी पुरोहित, खुशी सक्सेना, प्राची गुप्ता, ज्योति हर्ष, उमा स्वामी, लता पुरोहित, कोमल व्यास चौधरी, ममता जोशी सहित अनेक सदस्य एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button