खेलछत्तीसगढ़राज्यरायपुर

दुलीप ट्रॉफी 2026 के लिए छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का सेंट्रल ज़ोन टीम में चयन

 

रायपुर । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित दुलीप ट्रॉफी 2026 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के दो खिलाड़ियों एवं एक सपोर्ट स्टाफ का चयन सेंट्रल ज़ोन टीम में किया गया है। इस उपलब्धि से प्रदेश के क्रिकेट जगत में हर्ष का माहौल है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के बल्लेबाज़ आयुष पांडे का चयन सेंट्रल ज़ोन की मुख्य टीम में किया गया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज़ अमनदीप खरे को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से जुड़े वीडियो एनालिस्ट चंद्रशेखर राव का भी सेंट्रल ज़ोन टीम के सपोर्ट स्टाफ में चयन हुआ है।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खिलाड़ियों का प्रदर्शन:

– आयुष पांडे: 7 मैच, 13 पारियां, 573 रन, सर्वोच्च स्कोर 183, 2 शतक एवं 2 अर्धशतक।

– अमनदीप खरे (स्टैंडबाय): 7 मैच, 13 पारियां, 547 रन, सर्वोच्च स्कोर 176, 2 शतक।

– चंद्रशेखर राव: वीडियो एनालिस्ट।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित दुलीप ट्रॉफी 2026 का आयोजन 23 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में किया जाएगा। सेंट्रल ज़ोन टीम अपना मुकाबला 30 अगस्त 2026 को खेलेगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने चयनित खिलाड़ियों एवं सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button