छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

तकनीकी त्रुटि से मृत घोषित हुई जीवित महिला को मिलेगा फिर से महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर, जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं का दूर करने पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर मुंगेली कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनदर्शन में पहुंची एक महिला की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए न केवल मामले की जांच कराई, बल्कि संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए तथा इस प्रकार की त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

ग्राम गीतपुरी निवासी श्रीमती भूरी बाई यादव ने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिए जाने के कारण महतारी वंदन योजना की राशि मिलना बंद हो गई है। अपनी समस्या लेकर स्वयं प्रशासन के समक्ष पहुंची भूरी बाई ने योजना का लाभ पुनः शुरू कराने की मांग की। मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया कि गांव में समान नाम वाली दूसरी महिला के निधन के कारण तकनीकी एवं मानवीय त्रुटि से भूरी बाई यादव का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया था। इस गलती के कारण वे शासन की महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो गई थीं। अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने बताया कि त्रुटि के निराकरण के लिए विभाग द्वारा शासन स्तर पर आवश्यक पत्राचार किया गया है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही भूरी बाई यादव को पुनः महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button