
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले ने विकास और खनिज राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) के प्रभावी उपयोग और राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले के सभी सातों विकासखण्डों कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है।











