छत्तीसगढ़
अल्पसंख्यक कांग्रेस कोरबा ने मेघावी छात्रा फरीन कुरैशी को दी बधाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किए गए कक्षा 12 वी के परीक्षा परिणाम मे पूरे छत्तीसगढ़ मे 7 वा स्थान प्राप्त करने वाली कोरबा जिले के बालको नगर निवासी मेघावी छात्रा छोटी बहन फरीन कुरैशी के घर जा कर उसकी सफलता पर मुबारकबाद दी और हौसला अफ्जाइ की वो इसी तरह मन लगा कर आगे की पढाई करे और अपने माँ -बाप अपने कौम का अपने जिले का नाम रोशन करे ।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कोरबा के जिला अध्यक्ष मो.शाहिद ,बालको गौसिया मस्जिद के सदर हाजी शहादत खान, सचिव व अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अली, कोषाध्यक्ष युसूफ बक्शी, इब्ने सउद खान, एम.खान,मो. कलीम, शहजाद आलम,अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव .मुन्ना खान, शेख कैमूर, जिला महामंत्री ईशाक खान आदि उपस्थित रहे।












