छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 21 पहुंचा

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे Vedanta Powerplan Accident Update) में झुलसे एक और श्रमिक की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। सिंगरौली (MP) निवासी किस्मत अली ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे दम तोड़ा।

कई श्रमिकों की हालत गंभीर

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 14 श्रमिकों का इलाज रायपुर और रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। इनमें से उपेंद्र साहू की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

14 अप्रैल को हुआ था भीषण विस्फोट

यह हादसा 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि बॉयलर की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में कुल 35 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत

शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लांट में लंबे समय से तकनीकी खामियां मौजूद थीं। इसके बावजूद संचालन जारी रखा गया, जो इस बड़े हादसे की वजह बना।

मुआवजे का एलान, मांगें भी तेज

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 15 लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है। हालांकि, मजदूर संगठन एक करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button