20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट

20 जुलाई से शुरू हो रहे महीने के चौथे सप्ताह के दौरान अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है, तो अगले सप्ताह की छुट्टियों पर एक नजर जरूर डाल लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होंगी, बल्कि राज्यों के अनुसार अलग-अलग होंगी।
अगले हफ्ते किन-किन दिन बंद रहेंगे बैंक?
- 20 जुलाई (सोमवार): बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
- 21 जुलाई (मंगलवार): कुछ चुनिंदा राज्यों में स्थानीय पर्व के कारण अवकाश हो सकता है।
- 22 जुलाई (बुधवार): खारची पूजा के चलते अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 जुलाई (गुरुवार): सभी बैंक खुले रहेंगे।
- 24 जुलाई (शुक्रवार): स्थानीय त्योहारों के चलते कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रह सकती है।
- 25 जुलाई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 26 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (रविवार) के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
राज्यों में छुट्टियों के दिन में अंतर क्यों?
भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, धार्मिक और क्षेत्रीय पर्वों के साथ-साथ राज्य सरकारों द्वारा घोषित छुट्टियां भी शामिल होती हैं। यही कारण है कि एक राज्य में बैंक बंद होने पर दूसरे राज्य में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहता है।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) जैसी सुविधाएं 24/7 सक्रिय रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने या बिल भुगतान जैसे कार्यों के लिए डिजिटल सेवाओं का बेझिझक उपयोग कर सकते हैं। बैंक बंद रहने की स्थिति में इन किसी भी विकल्पों का इस्तेमाल कर पेमेंट का लेन-देन कर सकते हैं।
छुट्टियों से पहले निपटाए जरूरी काम
बैंक जाने से पहले अपने शहर के स्थानीय हॉलिडे कैलेंडर को जरूर चेक कर लें, ताकि चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या नकदी लेनदेन जैसे जरूरी कार्यों के लिए आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों से पहले जरूर उसे निपटाने की कोशिश करें।












